फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी उम्र में ही होगी कानून की जानकारी तो बेहतर होगा कल: मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को कानून की जानकारी जरूरी
विज्ञापन

बेरूआरबारी (बलिया)। बाल विवाह करवाना कानून जुर्म है। इसके लिए दोषियों को कड़ी सजा मिल सकती है। बाल विवाह करवाए जाने का बच्चों को डटकर विरोध करना चाहिए। छोटी उम्र में विद्यार्थियों को कानून के बारे में जानकारी होगी तो वे आगे चलकर अपना भविष्य बेहतर बना सकेंगे। इसलिए उन्हें अभी से जागरूक होना चाहिए। उक्त बातें स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती में वर्ल्ड विजन इंडिया बलिया के तत्वावधान में आयोजित बच्चों के प्रति हो रहे हिंसा को रोकने नामक एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्ल्ड विजन इंडिया के मैनेजर मनोज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी करवाना भी अपराध है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती में वर्ल्ड विजन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों पर हो रहे अत्याचार के प्रति लोगों तथा बच्चों को जागरूक कराने के मकसद से बच्चों के प्रति हो रहे हिंसा को अंत करने के लिए बाल विवाह, बाल मजदूरी सहित विभिन्न विसंगतियों को दूर करने की बात कही तथा बच्चों पर हो रहे अत्याचार से निबटने के लिए 1098 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें