बलिया। सुरक्षा व भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से शासन व डीजीपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के नेतृत्व में रविवार की शाम पुलिस ने पैदल रूट मार्च निकाला। मार्च चित्तू पांडेय चौराहा से निकल कर स्टेशन रोड-मालगोदाम रोड, स्टेशन-चौक रोड, विजय टाकीज रोड होते हुए विभिन्न मार्ग होते हुए पुन: कोतवाली में जाकर समाप्त हो गया। इस दौरान एसपी व्यापारियों से भी मिलीं तथा उनकी समस्याएं सुनीं एवं सुझाव भी लिए। उन्होंने सुरक्षा का भरोसा भी जताया। इस मौके पर एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण, सीओ सदर मो. नसीम, कोतवाल शशिमौलि पांडेय समेत यातायात प्रभारी एवं समस्त एसआई व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।