फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारको के नाम सूची से गायब के मामले में जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत के सैकड़ों पात्र राशनकार्ड धारकों के नाम राशन सूची से हटा दिए जाने के मामले को लेकर भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला द्वारा जिलाधिकारी को जांच का आदेश भी दिया गया था। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि बांसडीह नगर पंचायत में सैकड़ों राशनकार्ड धारक विशेष रुप से वार्ड नंबर पांच तथा नौ के लोग जो कि पात्र एवं असहाय है। उनका नाम राशन कार्ड सूची से गायब कर दिया गया है। साथ ही बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच तथा नौ के राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण भी नहीं किया जाता है साथ ही उनके नाम आनलाइन सूची से भी गायब कर दिया गया है। जिसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से की गई। जिसके क्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जांच का आदेश जिलाधिकारी को दिया गया। भाजपा नेता श्री ओझा ने कहा कि गरीबों एवं असहायों के राशन पर डाका डालने वाले तथा उनके हक छिनने वाले कोटेदार तथा कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही पात्र राशनकार्ड धारकों के नाम सूत्री में शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने वार्ड नंबर पांच एवं नौ के राशनकार्ड धारकों को राशन वितरण करने वाले राशन विक्रेता की भूमिका की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें