विशुनपुरा। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक कल्याण समिति की एक आवश्यक बैठक नगरा स्थित जनता इंटर कालेज के प्रांगण गुरुवार को हुई। बैठक में मौजूद प्रेरको ने शासन द्वारा बकाया मानदेय की धनराशि के भुगतान के लिए भारतीय स्टेट बैंक जवाहर भवन लखनऊ को दिशा निर्देश जारी करने तथा सेवा विस्तार का पत्र जिला मुख्यालय पर पहुंचने पर प्रसन्नता जाहिर की। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि हमें सेवा विस्तार नहीं, स्थाई नौकरी चाहिए । शासन उच्चतम न्यायालय के निर्देश का अनुपालन करे। गौरतलब हो कि लोक शिक्षा प्रेरकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसपर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को प्रेरकों को नियमित करने, समान कार्य के आधार पर मानदेय बढ़ाने तथा आगामी योजनाओं में इन्हीं प्रेरको को समायोजित करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एचआरडी मंत्रालय ने प्रेरकों का सेवा विस्तार 31 मार्च 2018 तक बढ़ाने तथा बकाया मानदेय के भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सकपाल, शिवजी यादव, गणेश, रीता देवी, आशा देवी, जयभीम, देवेंद्र दीक्षित आदि उपस्थित रहे।