दुबहर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद युवा क्लब अखार ने प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा पर ग्रामीणों की बैठक कर उन्हें खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के संदर्भ में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। युवा क्लब के अध्यक्ष नसीम वारसी ने कहा कि भारत को स्वच्छ रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को जागरूक होने की नितांत आवश्यक है। आज खुले में शौच करने से जिस प्रकार बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसकी भयानक परिणाम सामने आ रहे हैं। उसका एक मात्र उपाय स्वच्छता ही है। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को युवा मंडल के पदाधिकारियों ने शपथ दिलाते हुए अपने आसपास स्वच्छ रखने तथा शौचालय प्रयोग करने की शपथ ली। अख्तर अली, गोगा पाठक, दीपक पाठक, सुशील ठाकुर, इंद्रजीत ठाकुर, राजेंद्र राय, डेड़ी राय, भोला ठाकुर, मुख्तार अजीत पाठक आदि उपस्थित रहे।