दुबहड़। क्षेत्र के घोड़हरा गांव में सांसद भरत सिंह ने रविवार को सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सपना है कि भारत का कोई घर बिना बिजली का नहीं रहे। जब प्रत्येक भारतवासी के घर में बिजली का कनेक्शन हो जाएगा तो व्यक्तिगत जीवन में विकास के साथ साथ सार्वजनिक विकास भी होगा। अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने कहा कि सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना के तहत गांव में शिविर लगाकर नि:शुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत सभी आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त एवं अन्य परिवारों को 50 रुपए के 10 मासिक किश्तों में तुरंत बिजली के कनेक्शन देने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि कनेक्शन के साथ ही मीटर भी लगाया जा रहा है। अब कोई भी परिवार बिना बिजली के नहीं रहेगा। इस अवसर पर एक्सईएन अर्जुन राम, रतन लाल, वकिकास कुमार सोनी, आशीष मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, विमल पाठक, सुनील सिंह, नफीस अख्तर, बिट्टू मिश्रा, घनश्याम पांडेय, अरुण सिंह गामा, अरुण सिंह बन्टू, कमलेश पांडेय, प्रमोद पांडेय आदि थे। अध्यक्षता विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन रइस अख्तर ने किया।