बेल्थरारोड। रेलवे स्टेशन पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर शाम ढलते ही संपूर्ण रेल परिसर अंधेरे में डूब जाता है। वहीं स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों बढ़ जाने से यात्रियों में भय ब्याप्त है। स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। लेकिन बिजली गुल रहने के बावजूद जनरेटर नहीं चलाया जाता। शाम छह से आठ बजे के बीच कई सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है। लेकिन बिजली के अभाव में प्लेटफॉर्म पर अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरे का लाभ उठाकर चोर उचक्के यात्रियों का सामान लेकर भाग जाते हैं। जनरेटर की उपलब्धता के बाद जनरेटर का संचालन नहीं करना समझ से परे है । यात्रियों ने रेल प्रशासन से स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।