विशुनपुरा। नगरा क्षेत्र के भीमपुरा न दो के बगडीहा मौजे में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से एक रिहायशी झोपड़ी में लगी आग से एक बाइक, पम्पिंग सेट सहित दैनिक उपभोग के समान, अनाज आदि जलकर राख हो गया। बगडीहा निवासी उदयनारायण यादव पुत्र सर्वजीत यादव के रिहायसी झोपड़ी में रात को सोते समय अज्ञात कारणों से आग लग गई।अगलगी में झोपड़ी में रखी बाइक, पम्पिंग सेट, चौकी, वर्तन सहित दैनिक उपभोग की वस्तुएं एवं तीन बोरा गेंहू, पांच बोरा चावल व पशुओं का चारा जलकर राख हो गया।पीड़ित परिवार एवं आसपास के लोग किसी तरह आग पर काबू पाए।