बांसडीह/बलिया। धरना-प्रदर्शन कर रहे गोंड समुदाय द्वारा लेखपालों की खिलाफ अभद्र टिपणी से आक्रोशित लेखपाल संघ ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के पास धरना दिया। इस दौरान अभद्र टिपणी करने वालों पर एफआईआर करने के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा दिये गए उस आदेश को सुनाया। जिस जाति के लिए प्रमाण पत्र की मांग किया जा रहा है, उस जाति के लोग इस जनपद में नहीं है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी तहसीलों के लेखपाल गुरुवार से ही अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार करेंगे। उधर, बांसडीह धरने पर बैठे लेखपालों के समर्थन में अधिवक्ता संघ भी आ गया। इसकी जानकारी होते ही सदर तहसील के लेखपाल और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जिसके चलते सदर तहसील पर सन्नाटा पसरा रहा और कोई भी कार्य संपादित नहीं हो सका।