फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सफाई का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आजाद गंगा ही अपने प्रदूषण के समापन का इतिहास लिखेगी। यदि नदी को उसके पेटे में स्वतंत्रता पूर्वक उन्मुक्त और अविरल होकर बहने दिया जाए तो हम ना तो गंगा प्रदूषण दूर करने के नाम पर पानी की तरह धन बर्बाद करने की जरूरत पड़ेगी और ना ही सांस्कृतिक विरासत सहेजने की। यह बातें दशहरा की पूर्व संध्या पर श्रीरामपुर गंगा घाट पर नदी से कचरा, प्लास्टिक थैलिया तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ निकालकर सफाई करने तथा संकल्प कार्यक्रम के पश्चात गंगा मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि गंगा को फिर से निर्मल बनाने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। इस मौके पर डॉक्टर शक्ति कुमार सिंह, अधिवक्ता दिलजीत यादव, ददन यादव, समाजसेवी बिट्टू सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक पटेल, नमो नारायण यादव, रिंकू गिरी, नवीन सिंह, राजकुमार यादव, बृज बिहारी यादव, धीरज सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें