बलिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को नगर के संकट मोचन कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया। युवाओं ने जिले को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। भाजपा नेता रोशन जायसवाल ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है जो लगातार दो अक्टूबर तक जारी रहेगा। अभियान के जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि स्वच्छता से भी मानव का सेवा किया जा सकता है। दुनिया में भारत की पहचान एक स्वच्छ व सुंदर देश के रुप में हो। इस मौके पर प्रदीप सिंह, नकुल चौबे, ओमकार सिंह, संतोष वर्मा, गप्पू श्रीवास्तव, कौशल उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, संजय भारती, संजय मौर्या, अनिल गुप्ता, विशम्भर सिंह, मुन्ना, सुभाष वर्मा, राजकुमार आदि थे।