फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती से मचा हाहाकार, छह घंटे मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। विद्युत उपकेंद्र से भीषण गर्मी के बावजूद भी महज 5 से 6 घंटे बिजली मिलने की वजह से किसानों समेत आम लोगों को भीषण गर्मी से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकार के सारे दावे फेल हैं। ऊपर से बिजली आते ही एक घंटे से अधिक समय तक नहीं रहती है। बिजली नहीं मिलने से जहां लोगों को कठिनाइयों का सामना के साथ किसानों की फसलें सूख रही हैं। सरकार के आदेशों का नगर क्षेत्र में 20 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का फरमान अधिकारियों के कानों तक नहीं गया है। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों की मानें तो बिजली देने का समय शाम सात बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि समय से बिजली आपूर्ति होते ही कट जाती है। कभी-कभी तो पांच से छह घंटे तक बिजली ही मिल पाती है। बिजली के अनियमित रोस्टर से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान हैं। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार राव ने जिलाधिकारी सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को सहतवार फिटर की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर बिजली व्यवस्था सहतवार की नहीं सुधरी तो आम जनमानस के साथ मैं सहतवार फिटर पर तालाबंदी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें