बलिया। मुख्यमंत्री के हाथों रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद बलिया की बेटी व अंतर्राष्ट्रीय खो-खो चैंपियन प्रीति गुप्ता का जिले में आगमन पर गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्वागत से अभिभूत प्रीति ने सबको धन्यवाद दिया। बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी प्रीति ने कहा कि आज के दौर में हम बेटी किसी से कम नहीं है और किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। इस दौरान स्वागत करने वालों में बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार राय, उप्र खो-खो संघ की संयुक्त सचिव कनक चक्रधर, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, सचिव अरविंद कुमार सिंह, बलिया ओलंपिक संघ के अध्यक्ष इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, स्टेडियम से गोविंद गुप्ता, अमित कनोजिया, सचिव एथलेटिक्स संघ मिथलेश श्रीवास्तव, जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजित बाबू सिंह, जिला हॉकी संघ के सदस्य मु0 इरफान,अब्दुल सईद और सैकड़ों खिलाड़ी, व्यापारमंडल के अभिषेक कुमार सोनी,सुनील कुमार गुप्ता,खेल पत्रकार शशिकांत तिवारी शामिल रहे।