फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीएम के खिलाफ कलेक्ट्रेट में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। टेलिकाम कैजुवल एवं कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले दूरसंचार के संविदा कर्मियों ने गुरुवार को टीडीएम के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने विभागीय अफसरों के उत्पीड़न के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा कि हम लोग 95 मजदूर बीटीएस चलाने के साथ ही केबल जोड़ने और कंप्यूटर चलाने का काम करते है। हम लोगों की हाजिरी भी ली जाती है। फिर हम संविदा कर्मचारियों का मानदेय करीब एक साल से रोका गया है। कहा कि टीडीएम के उत्पीडनात्म रवैये लोगोें में आक्रोश व्याप्त है। चेताया कि अगर हमारी मांगें पूर्ण नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर लक्ष्मण राम, दुर्गेश पांडेय, सोनू कुमार, नारायण राम, सगीर राम, अवधेश पाठक, अरुण सिंह, मुंशी चौहान, राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें