बलिया। जिले की पुलिस अधीक्षक संवेदनशील व क्षमताहीन हैं। वह सरकार की छवि खराब करने में लगी हुई हैं। अगर जिले से उनका स्थानांतरण नहीं होता है तो वे सत्ता के खिलाफ बगावत करने के लिए बाध्य होेंगे। यह बातें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरूवार को सुखपुरा में भाजपानेत्री राजश्री बसंत के आवास पर पत्रकारों के समक्ष कहीं। कहा कि सुखपुरा कस्बा की एक लड़की एक माह से गायब है। इसका मुकदमा पीड़ित ने शहर कोतवाली में दर्ज भी करवाया है। लेकिन पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं किया। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस अधीक्षक आज भी विपक्षी पक्ष के इशारे पर कार्य कर रहीं हैं।