फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में 979 के सापेक्ष 712 का निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
12 सितम्बर से 19 सितम्बर तक सभी उपकेन्द्रों पर शिविर आयोजित कर इस सप्ताह को विद्युत समाधान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इन शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न प्रकार की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। दो दिनों में 43 उपकेन्द्रों पर शिविर के माध्यम से 979 शिकायतें प्राप्त हुई एवं 712 का निराकरण भी किया गया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाए विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करना एवं बिल सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण, कनेक्शन या लोड बढ़ाने या मीटर लगाने के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रकार के विद्युत संयोजन (कनेक्शन) से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण, ट्रांसफार्मर फीडर, लोड/वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी शिकायतों का भी निस्तारण होगा। शिविर के आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी अवर अभियन्ताओं व उप खण्ड अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें