फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर सर्वे कर 70 हजार लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के सभी गांवों में अन्य प्रांतों से श्रमिक अपने अपने घर आ रहे हैं। अधिकांश श्रमिक स्वयं चिकित्सालय पहुंच अपनी जांच कराने के बाद होम क्वारंटीन हो रहे हैं लेकिन श्रमिक न तो जांच करा रहे हैं और न ही होम क्वारंटीन ही रह रहे है। इनके गांव में बाजारों में घूमते देख सशंकित हो जा रहे हैं। उधर, यह स्थिति देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस का सहयोग लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंच रही है और बाहर से आए व्यक्ति का सम्भव परीक्षण करती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवनीति सिंह ने बताया कि अब तक कुल 24 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है और 964 लोगों की जांच कर होम क्वांरटीन के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि घर-घर सर्वे कर अब तक 70 हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें