बलिया। पुलिस ने एसपी बलिया के निर्देशन में आपरेशन सेफ स्ट्रीट अभियान चलाया। सभी थानों द्वारा चेकिंग की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना था। अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की, जिसमें 653 वाहनों की जांच की गई और 165 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा, 82 लोगों के खिलाफ 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। कुल 32 स्थानों पर चेकिंग की गई।