बलिया। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार जनविरोधी नीतियों पर प्रहार करते हुए सपा नेताओं ने गठबंधन के मजबूती के लिए रणनीति तैयार की। सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं नेता मतदाता सूची की जांच करते हुए छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए। इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, गोरख पासवान, राजमंगल यादव, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामजी गुप्ता, मृत्यंजय तिवारी, राघव सिंह, मतलूब अख्तर, विश्वनाथ यादव, मुन्ना गिरी, प्रभुनाथ पहलवान, हरेंद्र गोंड, रविंद्र यादव, गौरीशंकर यादव, राहुल राय आदि मौजूद रहे। संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।