दुबहर। आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जमुआ स्थित संगठन के जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के सातवें वेतनमान का बकाया एरियर के भुगतान के लिए संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। कहा कि प्रदेश के कई जनपदों में लेखा अधिकारी द्वारा शिक्षामित्रों के बकाया राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। जबकि बलिया जनपद में शिक्षामित्रों के बकाए के भुगतान में काफी विलंब किया जा रहा है। यह किस कारण किया जा रहा है समझ में नहीं आ रहा। इसके लिए जिलाधिकारी महोदय से अविलंब बकाया भुगतान के लिए गुहार लगाई जाएगी। बैठक में श्यामजी, अजय शक्ति यादव, आनंद तिवारी, शशिकांत चौबे, अजीत गिरि, किशन तिवारी, सुशील मिश्र आदि रहे।