फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर शिक्षामित्रों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिक्षक जीवन के सबसे बड़े दिन शिक्षक दिवस पर जिले के शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर अपनी खिन्नता प्रदर्शित किया। दोपहर करीब दो बजे उतर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला महामंत्री पंकज सिंह नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षामित्र ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से दी गई। जिसमें प्रदेश सरकार से मांग की गई कि उन्हें 62 साल 12 महीने के नियमावली बनाने के साथ ही सम्मान जनक वेतनमान/मानदेय दिया जाए। जिससे परिवार का भरण पोषण कर किया जा सके। टीईटी कर चुके शिक्षामित्र को सहायक अध्यापक पर समायोजित किया जाय। 25 जुलाई 2017 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आहत अवसाद आर्थिक तंगी से ग्रसित होकर मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को 10 लाख मुआवजा के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। ज्ञापन देने में शिवजी यादव, शीत कुमार प्रजापति, राजेश प्रजापति, अभिषेक पाल, अभिषेक शर्मा, अवधेश भारती, विनोद शुक्ल, परमात्मा मौर्य, संतोष यादव, अच्छेलाल, देवनाथ यादव, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, अखिलेश पांडेय, राजीव कुमार, हरेराम यादव, संजीव सिंह, बच्चा लाल, बृजेश सिंह, धर्मनाथ सिंह, अशोक सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि रहे।*
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें