फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर आज से धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के लगभग तीन हजार शिक्षामित्र सोमवार से तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष करेंगे। जिसकी सफलता के लिए आदर्श समायोजित /शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शहर के मिड्डी स्थित प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आदर्श समायोजित शिक्षक/ शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी के बाद संगठन ने यह फैसला लिया है कि पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें 21 मई को बुद्धि शुद्धि यज्ञ , 22 मई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा जायेगा तथा 23 मई को जिले के सांसद विधायकों को माँग पत्र दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित शिक्षामित्रों ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद के प्रत्येक क्षेत्रों से सभी महिला पुरुष शिक्षामित्र भाई-बहनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गयी । इस दौरान शिक्षा मित्रों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षामित्रों के बकाया मानदेय के तुरंत भुगतान की मांग रखी । बैठक में मुख्य रुप से जितेंद्र कुमार राय श्याम प्रकाश , ज्ञान प्रकाश मिश्रा, आनन्द तिवारी ,शशिकांत चौबे, विभाग चौबे ,शैलेंद्र सिंह, दीपक उपाध्याय, सुरेश तिवारी, श्यामसुंदर तिवारी, रजनीश राय, अनूप तिवारी अजय शक्ति यादव प्रमोद सिंह सुनील चौहान शशिकांत उपाध्याय नरेंद्र चन्द्रशेखर सिंह तेज बहादुर नूर आलम सोनू पांडे सुशील पांडे आदि लोग रहे । अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा संचालन जितेंद्र कुमार राय ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें