बलिया। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को रेलकर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने केबिन मैन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह रेल चक्का जाम करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए विवेकानंद मिश्र ने कहाकि आरपीएफ को सूचना मिलने के बाद भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचना। रेल सुरक्षा पर प्रशभन चिह्न खड़ा करता है। घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी ना होना पुलिस के कार्यशैली पर यक्ष प्रशभन खड़ा करता है। उन्होंने मांग किया कि शैलेश तिवारी के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार किया जाय तथा पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा प्रदान किया जाय। चेताया कि अगर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो रेल चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर संजय सिंह, शशिकांत, रामजी राय, जयप्रकाश, सुनील कुमार, शेख असगर, राजेश प्रसाद, अजय सिंह, एनएन मिश्रज्ञ, सतीश कुमार, पारस, सुशील राय, पवन कुमार, कमलेश, राजेश आदि मौजूद रहे।