फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिकरण के बारे में दिए गए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में मंगलवार को खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक दिवसीय उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शंकर कुमार द्वारा विभाग के लक्ष्यों, ग्रामीण औद्योगीकरण के द्वारा हर हाथ को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधार करके स्वावलंबी बनाने की तरफ तथा लोगों को पलायन से रोकने के लिए योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में उपस्थित युवाओं और युवतियों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल व ग्राम प्रधान बहादुरपुर ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें