बेल्थरारोड ।उभाव थाना क्षेत्र के जमुआवं ग्राम में शुक्रवार की शाम विद्युत फाल्ट ठीक करते समय लाइन मैन करेंट लगने से झुलस गया। लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जमुआवं गांव में विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी चल रही थी, इस दौरान ग्रामीणों के कहने पर लाइन मैन नींबू लाल पोल पर चढ़ गया, इस दौरान आपूर्ति शुरू हो गई जिससे विद्युत की चपेट में आने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से झुलसे लाइनमैन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।