फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में दोबारा टेंपो स्टैंड बनाने का मंच ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के व्यस्ततम मालगोदाम रोड चौराहा के समीप स्थित साई मंदिर के पास टेंपों स्टैंड बनाने का विरोध जनाधिकार मंच के पदाधिकारियों ने किया है। इस संदर्भ में मालगोदाम रोड स्थित कार्यालय पर मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि वर्तमान समय में नगर क्षेत्राधिकारी द्वारा गलत तरीके से टेपो स्टैंड स्थापित करा दिया गया। कहा कि यह सड़क नेशनल हाइवे होने के चलते पटरी पर वैसे ही भीड़ रहती है। जिसके चलते टेंपो स्टैंड को हटाकर शीशामहल सिनेमा के पीछे गली में व्यवस्थित कराया गया था। सड़क के किनारे जहां तहां सवारियां भरने से जाम की भयावह स्थिति पैदा हो रही है। चेताया कि अगर टेंपो स्टैंड सड़क के किनारे से नहीं हटाया जाता है तो हम धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर जनाधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल सिंह, प्रशांत मिश्र, नवीन सिंह, दिव्य प्रकाश पांडेय, राजेश कुमार, अजय कुमार, हीरा, संजीव, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें