सहतवार। क्षेत्र के प्रभावती विद्यापीठ बलेउर स्थित विद्यालय के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसके बतौर मुख्य अतिथि सूबे के प्रतिपक्ष नेता राम गोविंद चौधरी रहे। उनको विद्यालय के प्रबंधक विद्या शंकर यादव द्वारा अंगवस्त्रम के साथ स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निशा, प्रीति, प्रियंका, अखिलेश, प्रियांशु , रोहित, पूजा आदि बच्चों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नाट्य कला प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत नाट्य कला प्रस्तुत कर जो लोगों का संदेश दिया है , उसे लोगों को अनुकरण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों का असली गुरु मां बाप होते है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस तरह की कलाओं को लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर सीख देने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक विद्याशंकर यादव व संचालन मनोज यादव ने किया। अजय यादव ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।