बेल्थरारोड। बर्नवाल अतिथि भवन में शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित किया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। शांतिकुंज की टोली द्वारा हवन संपन्न कराया गया। विद्वान यज्ञाचार्य की देखरेख में विश्व के कल्याण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में पावन आहुतियां प्रदान की गई। आयोजित समारोह में पंडित धनंजय कुमार ने सारगर्भित प्रवचन में मानव कल्याण के लिए गुर सिखाए। उन्होंने कहा अनियंत्रित विचार ही पापों की जननी है । पुरुषार्थ से भाग्य बदल जाता है। इसके पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर त्रिभुवन लाल बरनवाल, मोहन मद्धेशिया, गुलाब चंद्र गुप्त,श्री राम गुप्त, अरविंद गुप्ता,किशोरी लाल जायसवाल, आदित्य, कमलेश, शैलेश आदि लोग मौजूद रहे ।