रसड़ा। क्षेत्र के कैथी कला गांव में रॉयल मैटर्निटी एंड नर्सिंग होम के तत्वावधान में रविवार को शिविर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कंबल वितरण किया गया। शिविर में 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 80 वृद्धा, विधवा, विकलांग असहायों को कंबल भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह रहे। संस्था के निदेशक डा हरिओम सिंह के नेतृत्व में डॉ बीपी मिश्रा सहित अन्य डॉक्टरो ने 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह, सुमंत प्रसाद बागी, प्रदीप कुमार सिंह, हरेंद्र यादव, हरीश चंद्र, हीराजी आदि लोग उपस्थित रहे।