सिकंदरपुर। आरएसएस गुरुकुल अकादमी कठघरे बंशी बाजार के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2016 -17 के मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर त्रयंबक नाथ दूबे द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती इस ग्रामीण इलाके में आज भी ऐसी प्रतिभाएं हैं । जिनको तलाश कर निकालने की जरूरत है। विद्यालय के प्रबंधक जय प्रताप सिंह ने सबका सहृदय आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सीताराम यादव, विजय गुप्ता, सोनू यादव, केके सिंह, श्वेता राय आदि उपस्थित रहे। संचालन विजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।