बैरिया। संत शिरोमणि सुदिष्टबाबा के धनुष यज्ञ मेला में सीप से निर्मित सामानों के साथ ही गुड़ही जलेबी व बहराइच की पापड़ी मेलार्थियों को खूब भा रहा है। सीप से बने गहने की कई आकर्षक दूकानें लगी हुई है। जिनके सामने से गुजरते ही सीप से बने गहने और अन्य वस्तुओं पर बरबस ही आंखे चली जा रही है। मेले में शहरी और ग्रामीण इलाकों के महिलाओं की सबसे ज्यादे भीड़ देखी जा रही है। इस दौरान महिलाएं अपनी पसंद का आइटम की खरीददारी की। बिहार के मेहसी सराय के मुहम्मद मोइन ने बताया कि सीप के शीशे की ज्यादा डिमांड है। इसकी चमक भी ज्यादा है। जिसकी कीमत 300 रुपये, चूड़ी 50 रुपये है। जबकि अन्य सामानों की कीमत अलग-अलग है। इसके अलावे धनुष यज्ञ मेला में गुड़ही जलेबी औऱ बहराइच के पापड़ी की बिक्री है।