क्षेत्र के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव का नामांकन 10 दिसंबर तथा चुनाव 19 दिसंबर को होगा। इस संबंध में चुनाव अधिकारी डॉक्टर अभिषेक आर्य ने विद्यालय के सूचना पट्ट पर निर्देश अंकित करते हुए नामांकन करने वाले सभी छात्र नेताओं से नामांकन अवधि के अंदर आकर नामांकन करने की अपील की है। साथ ही कहा कि समय बीत जाने के बाद किसी के आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसको लेकर दुबहर के छात्रों में काफी उत्साह है । चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन की तिथि नामांकन पत्रों की जांच 11 दिसम्बर, नामांकन वापसी की तिथि 12 दिसम्बर और मतदान 19 दिसम्बर को संपन्न तथा तुरंत मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ भी दिलाई जाएगी।