सुखपुरा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत इंटर कालेज सुखपुरा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा सन्त यतिनाथ मंदिर प्रांगण में बुधवार को साफ-सफाई की गई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे 15 दिवसीय स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर लाकर सम्पूर्ण भारत को स्वच्छ करने के लिए एनसीसी कैडेट्सों ने लोगो को स्वछता के प्रति जागरूक करने के मकसद से सुखपुरा के सन्त यतिनाथ मंदिर प्राँगण पहुंच कर साफाई की तथा नारा लगाते हुए नगर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव, डॉ. अशोक पाण्डे, डॉ. संजय गुप्ता, अरुण यादव, उपेंद्र सिंह, शिवसागर गौतम, संजय शर्मा, सुमित सिंह, राघवेंद्र उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।