फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में नकदी समेत हजारों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। बलिया नगर पंचायत मनियर के हरिजन बस्ती निवासी व वार्ड नंबर दो के निवर्तमान सभासद व सभासद प्रत्याशी शांति देवी पत्नी स्वर्गीय रमेशचंद्र रावत के घर बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में नकदी सहित सब कुछ जल कर राख हो गया। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि बुधवार की रात निवर्तमान सभासद व सभासद प्रत्याशी के घर के कुछ लोग बगल में आई बारात में चले गए व कुछ लोग खाना खाने के बाद सो गए। इस बीच रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से एक कमरे से आग की लपटें दिखाई देने लगी। घर की औरतें हो हल्ला मचाने लगी। सभासद प्रतिनिधि पिंटू रावत के अनुसार घर में रखे खाने पीने का सारा सामान, आभूषण व ढाई लाख रुपए का फिक्स डिपॉजिट व जीवन बीमा के कागजात टीवी सोफा सहित घर में रखे 10000 नगद जल कर राख हो गया आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें