फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बैरिया में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। नवसृजित नगर पंचायत बैरिया में मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गया। जूनियर हाई स्कूल बैरिया के प्रांगण में मतदाता कतार में लगे थे। प्राइमरी पाठशाला जगदेवा ढाही, प्राइमरी पाठशाला मिर्जापुर , लक्ष्मण बाबा द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया, डाक्टर लोहिया उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित आठ मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्सुकता पूर्व मतदान करने पहुंचे तो उप जिलाधिकारी राधेश्याम पाठक, तहसीलदार शशिकांत मणि, थानाध्यक्ष बैरिया गगनराज सिंह अलग-अलग फोर्स के साथ आठ मतदान केंद्रों का चक्रमण करते रहे। पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने को लेकर हर मतदाता के चेहरे पर ही अलग ही उत्साह झलक रहा था। सभी पुरुष और महिला मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें