फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में लगे अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर निकाय चुनाव में लगाए गए प्रभारी अधिकारी व अपर प्रभारी अधिकारियों को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव सकुशल संपन्न कराने संबंधी बारीकियों को बताया गया। प्रशिक्षण में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) व एआरओ को निर्देश दिया कि नगर निकाय चुनाव की गाइड लाइन को भली भांति पढ़ लें। आश्वस्त हो लें कि उसकी पूरी जानकारी हो जाए। इसके अलावा अन्य कार्यों में लगाए गए प्रभारी अधिकारियों अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझ लेने का निर्देश दिया। कहा कि अगर कोई बात समझ में न आए तो बार-बार पूछें। हालांकि इसके बाद एक और विस्तृत ट्रेनिंग कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों से कहा कि जैसे ही अचार संहिता लागू होगी, उसका कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, बीएसए संतोष राय, अर्थ एवं सँख्याधिकारी बब्बन मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें