फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में मंगलवार को योग प्रशिक्षक की परीक्षा बहादुरपुर कालोनी में आयोजित की गई। महिला योगपीठ के प्रभारी लालिमा श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश में इस परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग दो दर्जन प्रशिक्षणकर्ताओं की लिखित परीक्षा एवं मौखिक परीक्षा ली गई। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आए प्रश्नपत्र के साथ ही योग के विषय में परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा ली गई। परीक्षा को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए जनपद के पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी हर्ष नारायण द्वारा मौखिक परीक्षा ली गई। परीक्षा को सुचारु से संपन्न कराने के लिए प्रेमलता, मंजू लता सहित योगपीठ के सदस्य उपस्थित रहे। प्रभारी लालिमा श्रीवास्तव ने बताया कि इस परीक्षा में जो परीक्षार्थी उत्तीर्ण होंगे, उनका ही प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें