फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवती कस्बा में जेसीबी ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। जिला अधिकारी सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर कस्बा के बाजार की सड़कों से अतिक्रमण शनिवार को एसडीएम बांसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में हटवाया गया। इसके पूर्व ध्वनि विस्तारक के द्वारा अतिक्रमण को एक घंटे के अंदर स्वयं हटा लेने की घोषणा की गयी। घोषणा होते ही फल विक्रेता, खोमचा व सब्जी विक्रेता सहित फुट पाठ पर सामान बेच रहे विक्रेताओं ने स्वयं ही अपनी दूकान समेट लिया। लेकिन थाना से लेकर बीज गोदाम मार्ग एवं गुदरी बाजार, बड़ी बाजार मार्ग पर स्थित गुमटियों, दूकानों आदि के द्वारा किये गए सड़कों पर अतिक्रमण जेसीबी से हटवाया गया। इस मौके पर तहसीलदार बांसडीह लालबाबू दुबे, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव, एसआई नागेंद्र पांडेय, लेखपाल तारकेश्वर सिंह, राधेश्याम, शेषनाथ साहनी, संदीप कुमार के साथ ही थाने की पुलिस बल एवं नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें