फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मंगलवार को 10 सूत्री मांगों से संबंधित पत्रक जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

सदस्यों ने बताया कि संगठन जिले में व्याप्त विभिन्न शैक्षिक समस्याओं तथा दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाता रहता है। सदस्यों ने सभी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने, विद्यालयों में स्वच्छता तथा सौंदर्यीकरण की व्यवस्था करने, शौचालयों की व्यवस्था करने, कालेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी सुनिश्चित करने, शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम तथा शिक्षणेत्तर कार्यक्रम तय करने, सभी विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति की व्यवस्था कराने, कालेजों में ईको क्ल्ब गठित करने, विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने, विद्यालयों में खेल शिक्षा की व्यवस्था करने तथा अवैध कोचिंग पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर मयंक शेखर, राकेश गुप्ता, शिवम मिश्रा, अंकित कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल किशन, संदीप पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें