बलिया। जिले में स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को बीएउ काउंसलिंग केन्द्र बनाया गया है। जिले में पहली बार काउंसलिंग केन्द्र बनने से जनपद के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग कराना आसान हो गया है। बीएड काउंसलिंग छह जून से ही शुरु है। दूसरे दिन बुधवार को पंजीकृत 256 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 83 अभ्यर्थियों ने काउंसलिग की प्रक्रिया को पूरी की। काउंसलिंग की सदस्य व टीडी कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डा. निशा राघव ने बताया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है और संबंधित अभ्यर्थी सभी दस्तावेजों के साथ ही केन्द्र पर उपस्थित हों।