बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद बलिया की 56 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने नवनियुक्त सेविकाओं को कार्य प्रणाली, कर्तव्यों एवं जनहित में सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति आपके जीवन की एक नई शुरुआत है, जिसमें आपको समाज के सबसे निचले पायदान तक सेवा पहुंचानी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पाण्डेय आदि थे। संवाद