फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 550 कुंतल मक्के की हुई खरीदारी

विज्ञापन
बैरिया स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर मक्के को ले जाकर रखते किसान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। मक्के की सरकारी खरीद शुरू हुई लेकिन गति काफी धीमी होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। अब तक 550 कुंतल मक्के की खरीद पिछले एक सप्ताह में हो पाई है। अगर यही गति रही तो किसानों को अपना मक्का बेचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञात हो कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की सरकार से पहल पर जनपद में मक्के की सरकारी खरीद शुरू हुई। इसका एक केंद्र नवीन कृषि उप मंडी सोनबरसा को बनाया गया है। वहां तैनात मार्केट इंस्पेक्टर पुर्णेंदु परवीन ने बताया कि प्रति बीघा साढ़े तीन कुंतल मक्का खरीदने की गाइडलाइन सरकार से मिली है। उसी गाइडलाइन के अनुसार, मक्के की खरीद की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक भारी संख्या में किसान मक्का बेचने के लिए अपना पंजीकरण करा कर अपनी बारी की प्रतीक्षा में है। लोगों ने जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि मक्का खरीद को गति देने के लिए सोनबरसा में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए। उधर, जिस पोर्टल पर मक्का खरीद के लिए पंजीकरण हो रहा है, उसमें भी काफी तकनीकी दिक्कत आ रही है। पंजीकरण होने के बाद भी किसानों का पंजीकरण नहीं दिख रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें