फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 5400 बच्चे बनाएंगे मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा की लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर यूपी के सभी शहर के साथ बलिया में भी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। कुंवर सिंह चौराहे से धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल तक कुल 5400 विद्यार्थी मान श्रृंखला बनाकर इतिहास रचेंगे। मानव श्रृंखला के लिए कुल 12 विद्यालयों के बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए विद्यालयों को निर्देशित करने के साथ ही नोडल अधिकारी की भी तैनाती कर दी गई है। इस दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जाएगी। प्रदेश सरकार की योजना इस तरीके का आयोजन कर इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कराने की है। इसलिए इसका आयोजन सभी जनपदों में एक साथ किया जा रहा है।
डीआईओएस रमेश सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थी छात्र इस पूरी प्रक्रिया में शामिल होंगे। मानव श्रृंखला का आयोजन कुंवर सिंह चौराहे से लेकर धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल कर किया जाएगा। इसकी दूरी लगभग छह किमी के आसपास होगी। देश में इतने बड़े स्तर पर पहली बार आयोजन किया जा रहा है। शासन स्तर पर जारी निर्देश के बाद कहा गया है कि इसमें स्टेक होल्डर विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गुड सेमरिटन, सर्वोत्तम मास्टर ट्रेनर, सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले एनजीओ और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य बच्चों के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था करेंगे। इसके साथ ही बच्चों को नियंत्रित मानव शृंखला बनाने के लिए विद्यालयों को शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाएंगे। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधैला का प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पांडेय को इसका नोडल अधिकारी और जीआईसी के एनसीसी अधिकारी कुमार ब्रजेश को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें