फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय खेलकूद में छात्रों ने दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के सतीशचंद्र पीजी कालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित गोरखनाथ उपाध्याय खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ ओझा ने किया। कालेज के प्राचार्य डॉ. अभय शंकर सिंह ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। मशाल दौड़, मार्च पास्ट के उपरांत खेल का शुभारंभ हुआ। आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम आशुतोष कुमार ठाकुर, द्वितीय मंजीत यादव तथा तीसरे स्थान पर रविशंकर पांडेय रहे। आठ सौ मीटर बालिका वर्ग दौड़ में आकांक्षा उपाध्याय प्रथम, पूजा चौरसिया द्वितीय तथा संतोषी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में आनंद कुमार प्रथम, विकास यादव द्वितीय, बृजभान यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कंचन प्रथम, सृष्टि वर्मा द्वितीय तथा श्वेता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मनोहर यादव प्रथम, रणजीत यादव द्वितीय तथा रजनीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रीति प्रथम, रूबी यादव द्वितीय, किरण शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में रजनीश कुमार प्रथम, मंटू कुमार यादव द्वितीय तथा किशान गुप्त तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में रूबी यादव प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा रीना साहनी तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. धनंजय प्रताप सिंह, डॉ. रामशरण पांडेय, डॉ. राम सिंह, डॉ.संजय कुमार ठाकुर, डॉ. बृजभान यादव, अंगद सिंह, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. मान सिंह, डॉ. ओमप्रकाश यादव, डॉ. सीमा वर्मा, डॉ. माला आदि उपस्थ्ति रहे। संचालन डॉ.अशोक कुमार पांडेय तथा डॉ. अन्नपूर्णा ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें