फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं होने से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। क्षेत्र में स्थित पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा पर अब तक दो विषयों की परीक्षा हो चुकी है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के विद्यालय को मात्र दो होमगार्ड की व्यवस्था दी गई है तो वहीं बालिकाओं की जांच के लिए एक भी महिला अध्यापिका की तैनाती नहीं है। इस केंद्र पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 903 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बताया जाता है 12 फरवरी को बड़ी परीक्षा है जिसमें परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रहेगी ऐसे में माकूल व्यवस्था नहीं होने से नकल विहीन परीक्षा कराना आसान नहीं होगा। इस बाबत पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के केंद्र व्यवस्थापक गिरिजेशदत्त शुक्ल ने कहा कि एक भी महिला अध्यापिका ना होने से परेशानी आ रही है। इसके लिए लिखित प्रतिवेदन देकर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिलाधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया से मांग कर चुका हूं। विद्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की मांग किया था लेकिन नहीं मिला है, इसके चलते परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें