फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 पशुओं का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। हनुमानगंज विकास खंड के सागरपाली गांव स्थित गौरी भइया स्टेडियम में पं. दीनदयाल पशु आरोग्य मेला व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सागरपाली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दाउजी ने किया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक मिश्र ने जिले में पशुओं तथा पशुपालकों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी पशुपालकों को दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने पशुधन बीमा तथा पशुओं के टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। शिविर में 150 गाय-भैस तथा 80 भेड़ों का इलाज किया गया। साथ ही 22 पशुओं में बांझपन का इलाज करने के साथ ही 650 मवेशियों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर डॉ. मंतराज यादव, डॉ. राममूर्ति यादव, डॉ. केके मौर्य, डॉ. रमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवींद्र चक्रवर्ती एवं समापन डॉ. वीके सिंह ने किया। मेले में आए सभी अतिथियों तथा पशु पालकों के प्रति डॉ. रमेश वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें