बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूनम कर्णवाल ने कहा कि यदि आपके आस-पास पति-पत्नि के विवाद का कोई मामला हो तो आप अपने प्रयास से इसे सुलह-समझौता कराकर परिवार को टूटने से बचा सकते है। नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित विधिक साक्षरता जागरूकता व बच्चों के सुरक्षा शिविर में कहा कि आपके प्रयास से किसी का परिवार टूटने से बच सकता है, तो समझौते के लिये मिडिएशन में जज बैठते है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा बहुत जरूरी है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। छोटे मोटे वादों का निस्तारण 08 दिसंबर को दीवानी न्यायालय के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें अपन मुकदमों के वादों का निस्तारण आपसी सुलह- समझौते के आधार पर किया जायेगा। शिविर में लेखपाल राजकुमार, अशोक सिंह, रबिन्द्र सिंह, अशोक वर्मा, रविन्द्र सिंह, अनिल सिंह, अलीम खा आदि उपस्थित रहे ।