फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति एस-4 के बैनर तले शिक्षक कर्मचारियों ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बुधवार को कलेक्ट्रेट में किया। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए शंखनाद किया। इस मौके पर एस-4 के संयोजक रामनाथ पासवान ने कहा कि अप्रैल 2005 से लागू की गई नई पेंशन प्रणाली की जो दुर्दशा है उसे शब्दों में बया नहीं किया जा सकता। प्रदेश तथा केंद्र सरकार कर्मचारियों के साथ कुटनीतिक चाल चल रही है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम ने कहा कि सरकार के खिलाफ हमारी एक ही लक्ष्य है पुरानी पेंशन बहाल करें या सत्ता सुख छोड़कर बाहर का रास्ता देखे। कार्यकारी अध्यक्ष अजीत प्रताप ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम सरकार का ईंट से ईंट बजा देंगे। शिक्षक संघ के महामंत्री रफीउल्लाह ने कहा कि हम कर्मचारियों को सरकार के सामने भीख की अपील नहीं करनी है बल्कि अपनी चट्टानी एकता से घुटना टेकने पर विवश करना होगा। इस मौके पर शिक्षक नेता भूपेंद्र नारायण सिंह, नागेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, विवेक वर्धन, अजय कुमार यादव, बीएन उपाध्याय, लालजी प्रसाद, सालिक सिंह, सूरज समदर्शी, चंद्रदेव मिश्र, मंगला प्रसाद, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें