फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को प्रोजेक्ट बनाने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार विषय पर जिला स्तरीय मार्गदर्शक, विज्ञान शिक्षक दिशा निर्देशन कार्यशाला 2018 का आयोजन मंगलवार को अनिता मेमोरियल कान्वेन्ट स्कूल, हैबतपुर पर किया गया। मुख्य अतिथि रजनीश राय, चेयरमैन, अनिता मेमोरियल कान्वेंट स्कूल ने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह अपने-अपने विद्यालयों में जाकर बच्चो को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यशाला के मुख्य वक्ता अविनाश पांडेय, शिक्षक, यशोदा नंदन डिग्री कालेज एवं पवन कुमार ने मुख्य विषय से संबंधित प्रोजेक्ट बनाने के अनेक टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पहले नोडल स्तर पर बच्चों का चयन होगा। उसके बाद जिला स्तर पर बाल वैज्ञानिकों का चयन होगा, चयनित बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर जाएंगे। जो कि लखनऊ में नवंबर माह में होगा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कार्यशाला को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें