बलिया। भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के पदाधिकारियों ने प्रधान डाकघर के प्रांगण में गुरुवार की देरशाम एक दिवसीय रात्रि कालीन धरना दिया। इस दौरान डाक सेवकों ने कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट की संपूर्ण अनुशंसा लागू करने की मांग की। डाककर्मियों का आरोप था कि कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट आंशिक रुप से ही लागू की गई है। जिससे संगठन के साथियों में भारी आक्रोश तथा नाराजगी रही। जयकुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांगों को केंद्र सरकार नजर अंदाज कर रही है। जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंडलीय मंत्री उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए इतिहास में पहली बार अपने कार्य को करते हुए रात्रि में धरने पर बैठना पड़ा है। इस मौके पर ब्रजेश कुमार तिवारी, सत्यनारायण वर्मा, रविशंकर सिंह, प्रशांत चौबे, सुरेंद्र राम, रामेश्वर राय, श्याम बहादुर यादव, विनय पाठक, वीरेंद्र राम, संजय कुमार, राजेश कुमार, हरेराम, प्रवीण, चंद्रमा सिंह, तारकेश्वर सिंह, अनिल गुप्ता, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।